Search

 
 
 

आदित्यपुर : बीरा इंटरनेशनल स्कूल में इस वर्ष 100 छात्रों को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

 
  • 9वीं कक्षा की पढ़ाई भी इस वर्ष से हो रही शुरू, मौका 31 मार्च तक
  • स्कूल में छात्रों पर न बस्ते का बोझ, न टिफिन बॉक्स की जरूरत और न ही कोई होम टास्क दिया जाता है
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला खरसावां जिले का इकलौता सिंगापुर शिक्षण बेस्ड बीरा इंटरनेशनल स्कूल में इस वर्ष 100 विद्यार्थियों को प्रबंधन ने निःशुल्क प्रवेश देने का निर्णय लिया है. इतना ही नहीं वर्ष 2020 से नर्सरी से आठवीं कक्षा तक चल रही पढ़ाई की सफलता के बाद इस वर्ष नए सत्र में 9वीं कक्षा की भी पढ़ाई शुरू होने जा रही है. इस ऑफर का मौका 31 मार्च तक अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन ने दिया है. स्कूल के निदेशक राम दयाल महतो ने बताया कि यह जिले का पहला इंटरनेशनल स्कूल है, जहां छात्रों पर न बस्ते का बोझ दिया जाता है और न ही यहां टिफिन बॉक्स की जरूरत पड़ती है और न ही विद्यार्थियों को कोई होम टास्क दिया जाता है. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-truck-went-out-of-control-due-to-tire-burst-crushed-6-people-4-died/">पटना

: टायर फटने से ट्रक हुआ बेकाबू, 6 लोगों को रौंदा, 4 की मौत, दो की हालत गंभीर
स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को रहने के लिए सुविधाजनक हॉस्टल की व्यवस्था रखी है. छात्रों को डिजिटली शिक्षा दी जाती है. साथ ही उन्हें स्पोर्ट्स और अदर एक्टिविटी के साथ मेडिटेशनल पौधों की बागवानी और उनके उपयोग की भी शिक्षा दी जा रही है. यहां 150 किस्म के मेडिशनल पौधे लगाए गए हैं. बता दें कि यह स्कूल कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर कोलाबीरा के तिरिलडीह में प्रकृति की गोद में स्थित है. यह विद्यार्थियों को अध्ययन करने का एक माहौल प्रदान करता है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-takes-a-jibe-at-cm-hemant-for-not-meeting-him-even-on-the-second-day/">भाजपा

ने सीएम हेमंत के दूसरे दिन भी नहीं मिलने पर कसा तंज, राज्यपाल से की मांग

साइंस ओलंपियाड में 40 छात्रों ने लिया हिस्सा, 12 को मिला गोल्ड मेडल

वर्ष 2023 के साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की प्रतियोगिता में 40 छात्रों ने लिया हिस्सा. इसमें 12 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिला है. इनमें 08 इंग्लिश और 04 मैथ्स में मिले हैं, जबकि अन्य छात्रों को भी सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं. इससे छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-takes-a-jibe-at-cm-hemant-for-not-meeting-him-even-on-the-second-day/">भाजपा

ने सीएम हेमंत के दूसरे दिन भी नहीं मिलने पर कसा तंज, राज्यपाल से की मांग

प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश के लिए तैयार होते हैं विद्यार्थी

प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश के लिए यहां ग्रेड वन शिक्षक रखे गए हैं जो छात्रों को उनके लक्ष्य के अनुसार शिक्षण देकर उन्हें तैयार करते हैं. जिनमें नेतरहाट, सैनिक स्कूल, नवोदय स्कूल, मिलिट्री स्कूल, एनडीए, इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, आरआई एमसी देहरादून आदि विद्यालयों में प्रवेश की तैयारी कक्षा प्रथम से ही कराई जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही