Adityapur : जिले के आदित्यपुर थाना के साथ सभी थानों में विभिन्न मामलों के विचाराधीन हजारों बाइक, कार व बड़े वाहन 25 वर्षों से ज्यादा समय से बेकार पड़े हैं. केवल आदित्यपुर थाना में ही 500 से ज्यादा बाइक स्क्रैप बनने की स्थिति में है. बताया जाता है कि 1995 के बाद से किसी भी प्रकार की वाहनों की नीलामी नहीं की गई है. नतीजतन करोड़ों रुपए के वाहन आज स्क्रैप बनने की स्थिति में आ गए है. आज जब करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे थाना भवन से झाड़ियों को काटकर हटाया गया, तो उसमें कई छुपे हुए वाहनों को निकाला गया. वाहनों को सहेज कर रख दिया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-mischievous-elements-set-fire-to-hotel-loss-of-thousands/">घाटशिला:
होटल में शरारती तत्वों ने आग लगाई, हजारों का नुकसान
: पिकअप वैन और कार में सीधी टक्कर, कार चालक घायल [wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
होटल में शरारती तत्वों ने आग लगाई, हजारों का नुकसान
मामला न्यायालय का - थाना प्रभारी
थाने में रखे करीब 500 बाइक के साथ 100 से ज्यादा बड़े वाहन भी स्क्रैप बनने की स्थिति में आ गए है. अगर इन वाहनों को नीलाम किया जाये तो सरकार को इससे करोड़ों का राजस्व प्राप्त हो सकता है. साथ ही सरकार की इन संपत्तियों को स्क्रैप होने से बचाया भी जा सकता है, क्योंकि इनमें 200 से ज्यादा वाहन बेहतर कंडीशन में हैं. इस संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने कहा कि यह सच है कि आदित्यपुर थाना समेत जिले के लगभग थानों में हजारों वाहन न्यायिक प्रक्रिया की वजह से पड़े-पड़े सड़ रहे हैं. लेकिन इसे बचाने और नीलामी की प्रक्रिया के लिए न्यायालय को ही पहल करनी होगी. इसमें जिले की पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर सकती है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-direct-collision-between-pickup-van-and-car-driver-injured/">गिरिडीह: पिकअप वैन और कार में सीधी टक्कर, कार चालक घायल [wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
Leave a Comment