Search

 
 
 

आदित्यपुर : व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामदाना मेटल्स कंपनी के मालिक से पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले का आरआईटी पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस घटना में शामिल कुख्यात राजा सहित चार आरोपियों को पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा एसपी डॉ विमल कुमार और थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने शुक्रवार की शाम सरायकेला एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर किया है. इस मामले में शामिल अपराधकर्मियों में कई कांडों का आरोपी राजा सिंह उर्फ पगला, गुरु प्रसाद महतो, प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप एवं राहुल सिंह शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल और चार मोबाइल बरामद किया हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-card-holders-gherao-the-bco-office-in-protest-against-non-distribution-of-ration/">घाटशिला

: राशन वितरण नहीं किए जाने के विरोध में कार्डधारियों ने किया बीसीओ कार्यालय का घेराव

बंतानगर से चारों की हुई गिरफ्तारी

प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि 19 अगस्त को आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक स्थित रामदाना मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अर्जुन महतो से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी. छानबीन में राजा सिंह समेत अन्य की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि राजा ने राहुल एवं प्रकाश गोप उर्फ छोटू को पैसे का प्रलोभन देकर अपने साथ रखा था. बता दें 19 अगस्त को अपराधियों ने कंपनी के गेट के पास ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी अर्जुन महतो को टारगेट कर फायरिंग भी की थी, मगर गोली नहीं चली थी. इसके बाद अर्जुन महतो के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में शुक्रवार की शाम बंतानगर से चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चारों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए चारों अपराधकर्मियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. इनके खिलाफ जमशेदपुर एवं सरायकेला के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-criminals-planning-robbery-arrested-weapons-recovered/">जमशेदपुर

: लूट की योजना बना रहे पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही