Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बोंगो सवैया पर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के विद्युत नगर में 7 फरवरी की शाम बोंगो सवैया उर्फ भगवान सवैया नामक व्यक्ति को गोली मार कर घायल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए अभियुक्तों में जमशेदपुर के बागबेड़ा का रहने वाला बच्चा उर्फ सोनू,अंगद कुमार उर्फ लक्की और पटमदा कटिंग का मंतोष महतो शामिल है. पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सभी आरोपियों को क्रमशः आदित्यपुर के सतवाहिनी और जमशेदपुर के बागबेड़ा से गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-case-of-auto-theft-registered-in-ulidih-police-station/">जमशेदपुर

: उलीडीह थाना में ऑटो चोरी का मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2020 में हुई पांड्या सरदार की हत्या का बदला लेने के लिए ही उन्होंने बोंगो को गोली मारी थी. पांड्या सरदार की हत्या में बोंगों जेल गया था, जहां से कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर रिहा हुआ है. फिलहाल बोंगो की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. उसका इलाज रांची रिम्स में चल रहा है. उक्त आशय की जानकारी थाना प्रभारी राजन कुमार ने दी. प्रेस वार्ता कर पुरे मामले का खुलासा उन्होंने किया. मौके पर अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, सुमन सौरभ, विकास कुमार, राहुल कुणाल, उदय कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही