Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो द्वारा गठित एसटीएफ को शुक्रवार को अहले सुबह बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे तीन हाइवा को जब्त किया है. हालांकि तीनों हाइवा के चालक हाइवा छोड़कर भाग निकले. एक हाइवा (जेएच05सीएच 5781) टाटा-कांड्रा मार्ग पर स्थित आरआर एक्विकॉन्स प्लांट के अंदर धर्मकांटा में खड़ा मिला जिसे एसटीएफ ने जब्त कर लिया है. हाइवा संख्या (जेएच05बीके1700) और (जेएच05सीयू9082) को एसटीएफ मुख्य मार्ग से जब्त कर गम्हरिया थाना ले गई. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-youth-dies-due-to-heat-wave-old-woman-referred-to-mgm-in-critical-condition/">Ghatshila
: लू से युवक की मौत, वृद्ध महिला गंभीर स्थिति में एमजीएम रेफर
: लू से युवक की मौत, वृद्ध महिला गंभीर स्थिति में एमजीएम रेफर