Search

 
 
 

आदित्यपुर : तीन झपट्टामार चोरों को गम्हरिया पुलिस ने भेजा जेल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : मोबाइल चोर गिरोह के तीन झपट्टामार चोरों को गम्हरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. उनके पास से चोरी के मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व टाटा-कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया स्थित वेनुगार्ड नर्सिंग होम के समीप अजीत गोप नामक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल की छिनतई कर ली गई थी. उसके आवेदन पर पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन की जांच की गई. इसके बाद एसआई रितेश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर लोकेशन के आधार पर छापामारी की गई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-main-conspirator-of-suraj-murder-case-surrenders-in-court/">आदित्यपुर

: सूरज हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता ने कोर्ट में किया सरेंडर

गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी

इस दौरान वाणी विद्या मंदिर रोड से नेहाल सिंह, छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल पथ के रोड नंबर चार से अटल उर्फ आदित्य पासवान और सम्बलपुरिया बस्ती रोड संख्या 13, आदित्यपुर से काशीनाथ कुम्हार को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल बरामद कर सभी को जेल भेज दिया गया है. इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही