Search

 
 
 

आदित्यपुर : आधी रात को नकली पिस्टल लेकर घूम रहे थे तीन युवक धराए

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पुलिस ने आधी रात को गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान के पास से तीन युवकों को नकली पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार जमशेदपुर ग्रामीण एवं सिटी एसपी ने तीनों युवकों को हथियार के साथ देखा था. दोनों टाटा-कांड्रा रोड से कहीं जा रहे थे. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना आदित्यपुर थाना प्रभारी को दी. इसके बाद थाना प्रभारी दल बल के साथ दुर्गा पूजा मैदान पहुंचे और तीनों युवकों को नकली पिस्टल के साथ पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sewerage-and-water-supply-work-hanging-due-to-compensation-in-hariomnagar-of-ward-17/">आदित्यपुर

: वार्ड 17 के हरिओमनगर में मुआवजे को लेकर लटका सीवरेज व जलापूर्ति का काम
हालांकि जांच में पिस्टल नकली निकला. थाना प्रभारी तीनों युवकों को पिस्टल सहित थाने लेकर पहुंचे. बताया जा रहा है कि तीनों युवक कुछ वीडियो शूट कर रहे थे. इसी दौरान जमशेदपुर सिटी एवं ग्रामीण एसपी की नजर वीडियो बना रहे युवकों पर पड़ी और उन्होंने आदित्यपुर थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी. इसके बाद फौरन थाना प्रभारी वहां पहुंचे और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया. फिलहाल तीनों युवकों से आदित्यपुर थाने में पूछताछ चल रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही