Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रिटायर्ड व्यक्ति के खाते से ठगों ने उड़ाए 1.77 लाख, पुलिस कर रही जांच

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के हरिओमनगर निवासी रिटायर्ड 72 वर्षीय रामा शंकर सिंह के एसबीआई खाते से 1.77 लाख की फ्रॉड निकासी हुई है. बैंक में की गई छानबीन में 18 बार में पिछले 4 दिनों में 1.77 लाख रुपये साइबर अपराधियों ने निकासी की है. सारी निकासी सारण जिले के फुलवरिया बिहार में एटीएम से हुई है. आदित्यपुर पुलिस मामले की जांच साइबर सेल से करवा रही है. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि संभवतः एटीएम की क्लोनिंग कर साइबर अपराधियों ने निकासी की है. वैसे मामला अभी अनुसंधान में है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-marwari-yuva-manch-organized-blood-donation-camp/">चाईबासा

: मारवाड़ी युवा मंच ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही