- पूर्व पार्षद की शिकायत पर गम्हरिया के सीओ ने रुकवाया काम
- बिजली विभाग भी कर रहा चोरी का केस, शेड मालिक फरार
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के राम मड़ैया बस्ती के पास पुलिस की नाक के नीचे किसी ने करीब एक एकड़ सरकारी जमीन को घेरकर चोरी की बिजली का उपयोग कर एक बड़ा टीन का शेड खड़ा कर दिया है. इसकी शिकायत वार्ड 18 के पूर्व पार्षद रंजन सिंह ने जब सीओ गम्हरिया अरविंद कुमार बेदिया से की तो वे एक्शन में आए और आज मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंच कर शेड निर्माण कार्य को रुकवाया. सीओ के मौके पर पहुंचने से पहले ही शेड निर्माण करवा रहे लोग मौके से फरार हो गए थे. शेड निर्माण के लिए बिजली का उपयोग भी चोरी से हो रहा था. बिजली चोरी की सूचना पाकर दोपहर करीब एक बजे बिजली विभाग के कनीय अभियंता संजय महतो भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली के उपकरणों को जब्त करते हुए बिजली चोरी का केस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-purendra-held-a-meeting-regarding-the-preparations-for-chhath-festival/">Adityapur
: छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पुरेंद्र ने की बैठक बता दें कि खरकई पुल से राधा स्वामी सत्संग मार्ग जाने वाले मार्ग में लोग सरकारी जमीन कब्जा कर कच्चे पक्के निर्माण कराकर उसका कॉमर्शियल उपयोग कर रहे हैं. ये लोग जिला प्रशासन और पुलिस से बेखौफ होकर धड़ल्ले से इस कार्य मे लगे हैं. पूर्व के जो भी अधिकारी रहे हैं उन्होंने इन अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की लिहाजा उनका मनोबल बढ़ता चला गया. अब देखना है आज के बाद अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है.
इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-anganwadi-workers-strike-postponed-strike-will-continue/">Jadugoda
: आंगनबाड़ी सेविकाओं का धरना स्थगित, हड़ताल जारी रहेगी [wpse_comments_template]
Leave a Comment