Search

 
 
 

आदित्यपुर : एक्सआईटीई महाविद्यालय के छात्रों को बौद्धिक व नैतिक विकास के लिए दिए गए टिप्स

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : माधुरी दीक्षित के फैंस के रूप में चर्चित पप्पू सरदार ने गुरुवार को एक्सआईटीई महाविद्यालय गम्हरिया के छात्र-छात्राओं के बीच कलम का वितरण किया. मौके पर उप प्राचार्य फादर मुक्ति ने पप्पू सरदार का स्वागत किया. तत्पश्चात नवल नारायण चौधरी राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी ने फूल के पौधे देखकर सम्मानित किया. एक्सआईटी महाविद्यालय के छात्रों के बीच बिजनेस के गुर सिखाते हुए अपने अनुभव के आधार पर बताया कि शून्य से कैसे हजार व लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lawyer-police-scuffle-during-checking-operation-in-bagbera/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में चेकिंग अभियान के दौरान वकील-पुलिस में हाथापायी

बच्चों के बीच भी दूसरों के लिए कुछ करने की प्रेरणा दें : पप्पू 

छात्रों से रूबरू होने के दौरान पप्पू सरदार ने कहा कि बूंद-बूंद से तालाब भरता है. उनका प्रयास है कि बच्चों के बीच भी दूसरों के लिए कुछ करने की प्रेरणा दें. दो घंटे तक चले कार्यक्रम में पप्पू ने विद्यार्थियों को प्रश्नों का सकारात्मक जवाब देते हुए उनका मनोरंजन भी किया. महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर पार्थ और प्रिया दास ने पप्पू सरदार की जीवनी पर एक पुस्तक लिखने की बात कही. पप्पू सरदार ने बताया कि बच्चों में बौद्धिक एवं नैतिक विकास की जरूरत है. अपना अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि मेरा यह प्रयास है कि बच्चों के बीच भी दूसरों के लिए कुछ करने की प्रेरणा दें. पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिया दास का योगदान अहम रहा. पप्पू सरदार ने उप प्राचार्य फादर मुक्ति को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी नवल नारायण चौधरी, प्रोफेसर शालू कांत, प्रोफेसर प्रमोद दिलीप उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही