Search

 
 
 

आदित्यपुर : टीएमसी ने की आवास बोर्ड के अतिक्रमण हटाओ अभियान को रोकने की मांग

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने सरकार से आवास बोर्ड की अतिक्रमण हटाओ अभियान को बारिश के मौसम को देखते हुए स्थगित करने की मांग की है. उन्होंने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर हाउसिंग बोर्ड द्वारा आदित्यपुर के विभिन्न क्षेत्र में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है. साथ ही सीएम हेमंत सोरेन को मानवता के आधार पर जितने भी गरीब मजदूर, हरिजन-आदिवासी वर्ग के लोग जिस जमीन पर बसे हुए हैं, उन्हें आवंटित करने का सुझाव भी दिया है. टीएमसी युवा नेता ने कहा कि वे अपने परिवार का भरण-पोषण दैनिक मजदूरी कर करते हैं. ऐसे में वर्षा ऋतु में यदि इन मजदूर वर्ग के लोगों को घर से बेघर किया गया तो ये सड़क पर आ जाएंगे. इसे भी पढ़े :  चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-due-to-lack-of-sand-10000-pm-housing-scheme-eclipsed/">चाईबासा

: बालू की कमी के कारण 10,000 पीएम आवास योजना पर लगा ग्रहण

40-50 वर्षों से बसे परिवारों को बेघर करने की कार्रवाई सरासर गलत : बाबू तांती

टीएमसी युवा नेता ने कहा कि पूर्व के कार्यपालक अभियंता ने नीति बनाई थी कि हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर जो लोग बसे हैं, जमीन उन्हें ही आवंटित कर दी जाएगी. लेकिन अब उस नीति को दरकिनार कर 40-50 वर्षों से बसे परिवारों को बेघर करने की कार्रवाई की जा रही है, जो सरासर गलत है. ये गरीब मजदूर अभी लॉकडाउन की मार से उभरे भी नहीं हैं और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर दी गई है. जबकि सभी लोग होल्डिंग टैक्स, बिजली बिल, पानी का बिल भी दे रहे हैं. इसे भी पढ़े :  मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-in-the-ninth-round-congress-got-39166-votes-bjp-got-31369-votes-and-devkumar-paddy-got-13493-votes/">मांडर

उपचुनाव : नौवें राउंड में कांग्रेस को 39166 , बीजेपी  को 31369  और देवकुमार धान को 13493  वोट मिले
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही