Search

 
 
 

आदित्यपुर : होमगार्ड जवानों को फुलटाइम ड्यूटी देने के लिए डीआईजी को टीएमसी नेता बाबू तांती सौंपेगे ज्ञापन

 
Adityapur ( Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिले के होमगार्ड जवानों को साल के 365 दिन फुलटाइम ड्यूटी देने की मांग को लेकर आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती शुक्रवार को कोल्हान के डीआईजी और डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे. जानकारी देते हुए बाबू तांती ने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले में होमगार्ड जवानों की संख्या 940 है. इसमें पुरुष 730 और महिला 210 जवान शामिल हैं. वहीं, पदस्थापित जवानों को व्यवस्था ड्यूटी में बुलाया जाता है और नहीं आने पर कार्रवाई की जाती है. लेकिन जब विधि व्यवस्था ड्यूटी खत्म हो जाती है, तब जवान घर पर बैठने पर विवश हो जाते हैं. इस कारण इनकी आर्थिक स्थिति खराब रहती है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-before-the-murder-of-vikas-dubey-the-board-was-laid-in-the-railway-parking-lot/">जमशेदपुर:

विकास दुबे की हत्या के पहले रेलवे पार्किंग में बिछी थी बिसात

जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से भी मिलेंगे : युवा जिलाध्यक्ष 

इसलिए इन होमगार्ड जवानों के समर्थन में तृणमूल कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि उनकी मजबूरियों से डीआईजी और जिले के डीसी को अवगत कराएंगे. विदित हो कि किसी भी तरह के बड़े प्रोग्राम, पूजा समारोह, होली, दीपावली में होमगार्ड जवानों से कार्य लिया जाता है. उसके बाद उन्हें बैठा दिया जाता है, जिसके वजह से कई जवान मनरेगा की मजदूरी तक करने को विवश हैं. वहीं, युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए जरूरत पड़ी तो वे मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से भी मिलेंगे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mangal-kalindi-offered-chadar-at-the-court-of-haji-ali-and-haji-malang-prayed-for-peace/">जमशेदपुर:

मंगल कालिंदी ने हाजी अली एवं हाजी मलंग की दरगार पर चादरपोशी की, अमन चैन की मांगी दुआ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही