Search

 
 
 

आदित्यपुर : आत्महत्या रोकने के लिए खरकई नदी के दोनों पुल की रेलिंग पर ऊंची जाली लगाने की मांग

 
Sanjiv Mehta Adityapur : आदित्यपुर को जमशेदपुर से जोड़ने वाली जीवनरेखा समझी जाने वाली खरकई नदी पर बने दोनों पुल की रेलिंग पर जाली लगाने की मांग आत्महत्या निवारण संस्था जीवन ने उठाई है. सोमवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने नगर निगम को अनुशंसित पत्र भेजा है और आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोकने के साथ कई प्रकार की सुरक्षा का हवाला देते हुए शीघ्र बड़ी और छोटी दोनों पुल के रेलिंग पर जाली लगाने की अनुशंसा की है. बता दें कि खरकई पुल से छलांग लगाकर कई लोगों ने आत्महत्या कर ली और कई लोग आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं. सांसद ने अपने पत्र में इस बात का हवाला दिया है. इस संबंध में नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव और अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से करीब एक वर्ष पूर्व खरकई नदी पर बने दोनों पुल के रेलिंग पर ऊंची जाली लगाने की योजना बोर्ड से पारित की गई थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-will-hold-student-union-elections-in-september-preparation-begins/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय में सितंबर महीने में होगा छात्रसंघ चुनाव, तैयारी शुरू

फंड के अभाव में अब तक नहीं लगाई गई है जाली

हालांकि फंड के अभाव और नगर निगम में टेक्नीशियन नहीं होने की वजह से इसे नहीं लगाया गया है. पूर्व में भी आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए कई सामाजिक संगठनों ने लोगों की जानमाल की रक्षा और इसे सुसाइड प्वाइंट बनने से रोकने की मांग को लेकर मानगो के सुवर्णरेखा पुल की तरह यहां भी जाली लगाने की मांग कर चुके हैं. नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव ने सांसद की अनुशंसा के प्रस्ताव पर सांसद से ही फंड उपलब्ध कराने की मांग भी कर दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही