Search

 
 
 

आदित्यपुर : बाढ़ और कटाव से बचाने के लिए केंद्र सरकार शीघ्र सहमति प्रदान करे – पुरेंद्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के तटीय इलाकों को बाढ़ और कटाव से बचाने के लिए जल संसाधन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा फ्लड मॉनिटरिंग प्रोग्राम, जल शक्ति मंत्रालय, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया को लगभग 139.55 करोड़ रुपए का प्राक्कलन पिछले वर्ष भेजा था. मंत्रालय द्वारा कुछ बिंदुओं पर विभाग से जवाब मांगा गया था, जिसका जल संसाधन विभाग में मंत्रालय को जवाब प्रेषित कर दिया है. बावजूद इसके अब तक मंत्रालय द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. उक्त बातें आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह आज तटीय इलाकों बाढ़ की स्थिति का अवलोकन करने के दौरान कही. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/state-will-always-remember-syed-sibte-razis-work-as-governor-of-jharkhand-hemant/">झारखंड

के राज्यपाल के तौर पर सैयद सिब्ते रजी के कार्य को राज्य सदा याद रखेगा : हेमंत

तटबंध और विभिन्न नालों पर सुलूइस गेट लगाने का काम प्रस्तावित है

बता दें कि जल संसाधन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा भेजे गए प्राक्कलन के अनुसार खरकई नदी के आसंगी से लेकर खरकाई ब्रिज होते हुए टोल ब्रिज तक करीब 7 किलोमीटर लंबाई में तटबंध और विभिन्न नालों पर सुलूइस गेट लगाने का काम प्रस्तावित है. बता दें कि 2008 में खरकई नदी में आई बाढ़ के कारण आदित्यपुर के तटीय इलाकों में भारी तबाही के बाद बाढ़ और कटाव से आदित्यपुर के तटीय इलाकों को बचाने की कवायद आदित्यपुर नगर परिषद के तत्कालीन उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने शुरू की थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही