Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur : आदित्यपुर में क्राइम रोकने के लिए गश्ती टीम को चार से आठ करेंगे - एसपी

  • चोरी-डकैती से खौफजदा आदित्यपुर के उद्यमियों ने एसपी को बताईं समस्याएं
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने आदित्यपुर में अपराध रोकने के लिए चार गश्ती टीम का गठन किया था. उसे बढ़ाकर आठ टीम करेंगे. एसपी मुकेश ने यह आश्वासन शनिवार को आदित्यपुर के खौफजदा उद्यमियों को दिया. उन्होंने उद्यमियों से कहा कि आदित्यपुर थाना अंतर्गत एक ओपी और एक एसडीपीओ के साथ एक ट्रैफिक डीएसपी का प्रस्ताव भेजा गया है. सड़कों पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए सिग्नल लगाने की प्रक्रिया भी चल रही है. जब तक आदित्यपुर में पेड पार्किंग नहीं हो जाता है तब तक सर्विस लेन पर पार्किंग को रोकना मुश्किल है. कुछ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया हैं. उन्हें टास्क भी दिया गया है. वे समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होंगे. आदित्यपुर को आठ बीट में बांटा गया है. सभी बीट में एक-एक पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था संभालेंगे. इससे अपराध पर रोक लगेगी. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-isro-entrepreneurs-told-problems-to-sp/">Adityapur

: इसरो के उद्यमियों ने एसपी को बताईं समस्याएं

लूट गैंग से परेशान हैं उद्यमी

[caption id="attachment_931671" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Adityapur-Udyami-SP-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एसपी मुकेश लुणायत से समस्या बताते एक उद्यमी.[/caption] एसपी से मिलने गये उद्यमी चोरी-डकैती से खौफजदा हैं. उन्होंने एसपी के समक्ष अपनी समस्याएं उठाईं. शनिवार की शाम उद्यमियों से रू-ब-रू हुए एसपी मुकेश लुणायत को बताया कि किस तरह वे लूट गैंग से परेशान हैं. उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में टीन एजर्स लड़कों का लूट गैंग सक्रिय है. रात के अंधेरे में कट्टा सटाकर वाहन लगाकर 5 से 10 टन लोहा लूट कर ले जा रहे हैं. औद्योगिक क्षेत्र में चोरी नहीं डकैती हो रही है. उद्यमियों ने इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस कैम्प या इंडस्ट्रियल थाना खोलने की मांग उठाई. एसिया सचिव दिव्यांशु सिन्हा ने चोरी डकैती खुलेआम होने का मुद्दा उठाया. एसिया उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने औद्योगिक सड़कों और स्ट्रीट लाइट नहीं जलने का मुद्दा उठाया. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-ichagarh-has-become-a-safe-haven-for-illegal-businessmen-2/">Chandil

: अवैध धंधेबाजों के लिए सुरक्षित शरणस्थली बना ईचागढ़

गुमटी दुकान में रहता है चोरों का अड्डा : हरजीत

होटल क्रूज और सूरज ऑटोमोबाइल के प्रोपराइटर हरजीत सिंह ने सूरज मोड़ पर स्थित गुमटी दुकान में चोरों का अड्डा होने का मुद्दा उठाया. आद्या इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर राजकुमार संघी ने फर्स्ट फेज में लुटेरों का आतंक का मुद्दा उठाया. सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन वे सिर्फ चोरों को देखने के लिए हैं. चोरी होने की वजह संघी ने आदित्यपुर में अवैध स्क्रैप टाल का संचालित होना बताया. उद्यमी देवेश ने बंद पड़ी उद्योगों में अवैध धंधे संचालित होने की बात उठाई. लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर विशाल कुमार ने अपने यहां लगातार चोरों के आतंक होने की बात कही. चोर काला शीशा लगे वाहनों से रेकी करने आते हैं. चोर टोली बनाकर आते हैं. पहले ये चोर उषा मार्टिन के डंपिंग यार्ड में चोरी करते थे जो फिलहाल बंद है. इसका खामियाजा अब छोटे उद्यमियों को भुगतना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/laborer-dies-while-working-in-tandwa/">हजारीबाग:

एनटीपीसी टंडवा में काम के दौरान मजदूर की मौत

चोरी पहले रेकी करते हैं फिर चोरी : संतोष खेतान

उद्यमी संतोष खेतान ने बताया कि शमशान काली मंदिर के पास 6 फेज में एक होटल चोरों का अड्डा है. वहीं से चोर रेकी कर चोरी करते हैं. औद्योगिक क्षेत्र में जितने भी अवैध झोपड़ीनुमा दुकानें हैं वे असामाजिक तत्वों का अड्डा हैं. वहीं से उन्हें पता चलता है कि किस कंपनी में पेमेंट होना है. कुछ उद्यमियों ने ऑनलाइन एफआईआर की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की. एसिया उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि सर्विस रोड पर पार्किंग की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं. औद्योगिक क्षेत्र के अंदर कुछ अवैध बस्तियां भी चोरी का बड़ा कारण हैं. 7वें फेज में 6 अगस्त को 14 युवकों द्वारा डकैती करने की जानकारी दी और इसकी वजह आदित्यपुर में फलता-फूलता नशे का कारोबार है. खड़ी वाहनों से पेट्रोल और डीजल की चोरी का मुद्दा भी उद्यमियों ने उठाया. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-sawan-mahotsav-organized-jkm-college/">Ghatshila

: जेकेएम कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन

ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में एसपी मुकेश लुणायत, एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, ट्रस्टी दशरथ उपाध्याय, थाना प्रभारी आदित्यपुर नितिन कुमार सिंह, गम्हरिया थाना प्रभारी राजू कुमार, आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार, ट्रस्टी संतोष खेतान समेत भारी संख्या में उद्यमी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही