Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने सोमवार के दिन को जमशेदपुर के उद्योगों के लिए स्वर्णिम दिन बताया है. सिंह ने कहा कि एक ओर जहां 971.34 करोड़ रुपये की लागत से टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट के 1.2 एमटीपीए इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के आधुनिकीरण और विस्तार को लेकर जन सुनवाई हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-due-to-lack-of-action-after-the-death-in-a-road-accident-relatives-took-out-a-candle-march/">जमशेदपुर
: सड़क दुर्घटना में मौत के बाद कार्रवाई नहीं होने से परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च वहीं, दूसरी ओर टिनप्लेट कंपनी में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, टाटा स्टील के प्रबन्ध निदेशक टीवी नरेन्द्रन सहित अनेक विधायकों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में 2245 करोड़ रुपये के निवेश वाले प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई है. इसमें 5 हजार से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार का अवसर प्राप्त होगा. [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : जमशेदपुर के उद्योगों के लिए आज का दिन स्वर्णिम : पुरेन्द्र

Leave a Comment