Search

 
 
 

आदित्यपुर : आज सरायकेला-खरसावां जिले में छोटे-बड़े माल वाहक के परिचालन पर रोक

 
  • ट्रिपल राइडिंग और रैश ड्राइविंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • ट्रैफिक पुलिस के साथ जिले के थानों को मिले कड़े निर्देश
  • चौक चौराहों पर सुबह 9 बजे से दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सोमवार को यूपी के अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन का आयोजन को लेकर देशभर में प्रशासन हाई अलर्ट है. इसी के तहत जिले की सड़कों पर निकलने वाले रामभक्तों के जुलूस आदि को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने जिले में सभी प्रकार के छोटे-बड़े व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है. जिला परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश में छोटे-बड़े व्यावसायिक वाहनों के परिचालन और जिले में प्रवेश पर रोक के साथ सड़कों पर ट्रिपल राइडिंग और रैश ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें : औरंगाबाद">https://lagatar.in/aurangabad-bjp-leader-going-to-ayodhya-to-pay-his-respects-dies-in-road-accident/">औरंगाबाद

: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहे बीजेपी नेता की सड़क हादसे में मौत, चार अन्य घायल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Traific-Notice.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> यह आदेश ट्रैफिक पुलिस के साथ जिले के सभी थानों को प्रेषित कर उन्हें कड़े निर्देश दिए गए हैं. इसके निमित चौक चौराहों पर सुबह 9 बजे से ही दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है. बता दें कि इसके अलावा जिले के विभिन्न थानों में आपात स्थिति में शांति समिति की बैठक कर सदस्यों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रभु राम के आगमन की खुशियां मनाने का आग्रह किया गया है. इसमें बगैर एसडीएम कार्यालय की अनुमति के जुलूस आदि नहीं निकालने की चेतावनी दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही