Search

 
 
 

आदित्यपुर : महिला से छिनतई हुआ मोबाइल का ट्रैक लोकेट, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

 
Adityapur : मांझी टोला की रहने वाली पूजा देवी से 23 मई को आशियाना चौक से उचक्कों ने फोन छिनतई कर ली थी. महिला के पुत्र ने फोन को ट्रैक कर लिया है. लोकेशन आदित्यपुर ही बता रहा है. जब पूजा ने इसकी जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दी तो पुलिस केवल आश्वासन दे रही है, लेकिन मोबाइल छिनतई करने वाले को पकड़ नहीं रही है. पुलिस महिला को ही उचक्के को पैसा का प्रलोभन देकर बुलाने को कह रही है. यह जानकारी महिला पूजा देवी ने दी जो पिछले 10 दिनों से थाना का चक्कर काट रही है. इसे भी पढ़ें :जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-police-force-deployed-at-chowk-chauraha-and-maluka-railway-station-regarding-bharat-bandh/">जगन्नाथपुर

: भारत बंद को लेकर चौक-चौराहे व मलुका रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात

23 मई को उचक्कों ने छिनतई की थी

महिला ने बताया कि वह 23 मई को अपनी काम से बेटा प्रेम के साथ शाम को आशियाना गई थी जहां उचक्कों ने उससे झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया था. फोन के छिनतई के बारे में जब थाना में लिखित शिकायत की तो थाना में मौजूद पुलिस अधिकारी ने छिनतई की शिकायत को हटाकर गुम हो जाने का सनहा 27 मई को दर्ज कर चुपचाप बैठ गई. अब मेरे बेटे ने ही एप्प के माध्यम से फोन के ईएमआई नंबर 860228048476895 से ट्रैक कर मोबाइल क़ा पता लगा लिया. लेकिन इतनी जानकारी इकठ्ठा करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-union-of-kolhan-university-supported-bharat-bandh-rally-taken-out-from-tata-college/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के छात्रसंघ ने किया भारत बंद का समर्थन, टाटा कॉलेज से निकाली गई रैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही