Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur : नो पार्किंग में वाहनों से ट्रैफिक पुलिस ने वसूले 67300 रुपये जुर्माना

  • रामकृष्ण फोर्जिंग यूनिट- 5 के समीप मुख्य सड़क पर चलाया अभियान
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  रामकृष्ण फोर्जिंग यूनिट- 5 के समीप मुख्य सड़क पर नो पार्किंग खड़े किये गए वाहनों से ट्रैफिक पुलिस ने 67300 रुपये जुर्माना वसूला है. ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान चला कर कांड्रा- सरायकेला मार्ग पर कोलाबीरा स्थित रामकृष्ण फोर्जिंग यूनिट पांच के मुख्य गेट के समीप लगे वाहनों से जुर्माना वसूला है. साथ ही वाहन चालकों को दोबारा अवैध पार्किंग करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त करने की चेतावनी दी है. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-whatever-responsibility-the-party-gives-us-we-will-fulfill-it-lotus-will-bloom-in-the-whole-of-jharkhand-babu-lal-soren/">Jadugoda

:  पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी निभाएंगे, पूरे झारखंड में खिलेगा कमल – बाबू लाल सोरेन
इस संबंध में ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चेतावनी देने और जुर्माना वसूलने के बाद भी कंपनी प्रबंधन द्वारा नियमों को ताक पर रखकर बाहर से आने वाले वाहनों को मुख्य सड़क पर ही पार्क कराया जाता है. इससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. वहीं दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. इससे पुलिस प्रशासन की बदनामी हो रही है. उन्होंने बताया कि शनिवार को चलाए गए अभियान में अवैध रूप से पार्किंग किए गए वाहनों से 67 हजार 300 जुर्माना वसूले गए. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-water-supply-pipeline-burst-under-the-railway-track/">Adityapur

: रेलवे ट्रैक के नीचे फटा जलापूर्ति पाइप लाइन
हिमालयन कंपनी को भी नोटिस जारी किया जा रहा है. उसके समीप भी मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं. ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि तमाम प्रयासों के बाद भी मुख्य सड़क से सटे कंपनी मालिकों द्वारा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में परेशानी हो रही है. अब बाहर से आने वाले वाहनों से जुर्माना वसूला जा रहा है. इसे भी पढ़ें :  Potka">https://lagatar.in/potka-potholes-filled-220-on-mlas-initiative/">Potka

: विधायक की पहल पर एनएच 220 में भरे गये गढ्ढे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही