Search

 
 
 

आदित्यपुर : खड़ी हाइवा से टकराया ट्रेलर, केबिन में फंसा चालक

 
  • पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार की अहले सुबह बेबको मोटर्स के समीप खड़े हाइवा में कांड्रा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसा इतना जबरदस्त था कि टेलर का चालक टेलर के केबिन में ही फंस गया है. जिसके निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और गैस कटर की टीम बुलवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया है. इसे भी पढ़ें : खूंटी">https://lagatar.in/khunti-dispute-escalated-between-two-villages-after-teasing-and-fighting/">खूंटी

: छेड़खानी-मारपीट के बाद दो गांवों के बीच बढ़ा विवाद, भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात
हालांकि चालक की स्थिति गम्भीर बनी हुई है. उधर हाइवा चालक हाइवा छोड़ फरार हो गया है. बता दे कि आए दिन उक्त मार्ग पर सड़क के किनारे खड़े वाहनों की वजह से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. बाहर से आने वाली बड़ी गाड़ियां जहां- तहां सड़क के किनारे खड़ी रहती है. जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बता दें कि कल ही इस मार्ग पर 2 सड़क दुर्घटनाओं में रख बाइक सवार की मौत हो चुकी है. जबकि सड़क निर्माण एजेंसी ने अपना एम्बुलेंस सेवा को छह माह से बंद कर रखा है जिससे घायल अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु">https://lagatar.in/six-officials-of-kiriburu-meghahatuburu-mine-elected-as-council-members/">किरीबुरु-मेघाहातुबुरु

खदान के छह पदाधिकारी चुने गए काउंसिल के सदस्य

आदित्यपुर : केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा की हुई बैठक

  • आचार संहिता का पालन कर जुलूस व झांकी निकालने का निर्णय
  • बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़े होंगे पुरस्कृत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Resqu-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : बुधवार की देर शाम केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आशियाना, सालडीह बस्ती हनुमान मंदिर प्रांगण में हुई. जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष रामनवमी और अखाड़ों का जुलूस धूमधाम से किंतु आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए निकालने का निर्णय लिया गया और बेस्ट अखाड़े के करतबबाजों और झांकियों को कमेटी के द्वारा पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया. अखाड़ों का प्रदर्शन फुटबॉल मैदान में संध्या 7 बजे से रात 10 बजे तक होगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-dc-and-sp-conducted-surprise-inspection-of-chaibasa-mandal-jail-late-night/">किरीबुरु

: डीसी व एसपी ने देर रात चाईबासा मंडल कारा का किया औचक निरीक्षक
बैठक में आदित्यपुर दुर्गा मंदिर अखाड़ा, इमली चौक सार्वजनिक हनुमान अखाड़ा, जय हनुमान अखाड़ा रेलवे फाटक, चुना भट्ठा अखाड़ा, वनांचल बजरंग अखाड़ा सालडीह आशियाना, बजरंग अखाड़ा सालडीह हरिमंदिर, लालू अखाड़ा चांदनी चौक मांझी टोला आदित्यपुर एक आदित्यपुर दो के भोला अखाड़ा, शिव काली मंदिर रोड नंबर 7, गमहरिया से पूंजी डूंगरी छोटा गमहरिया अखाड़ा, सार्वजनिक बजरंग अखाड़ा भगवान सिंह एवं बजरंग अखाड़ा फूलन सिंह के प्रतिनिधि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-dc-and-sp-conducted-surprise-inspection-of-chaibasa-mandal-jail-late-night/">किरीबुरु

: डीसी व एसपी ने देर रात चाईबासा मंडल कारा का किया औचक निरीक्षक
अखाड़ा समिति के महासचिव श्रीराम ठाकुर ने सभी अखाड़ा के प्रतिनिधि एवं लाइसेंस धारक को अपने अपने बस्ती, मुहल्ले में मतदान महोत्सव में लोगों से मतदान के प्रति जागरूक करने एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील करने का अनुरोध किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही