Search

 
 
 

आदित्यपुर : टोल ब्रिज पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार को रौंदा, चालक हिरासत में

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल ब्रिज मोड़ पर बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूटी सवार को रौंद डाला, जिससे स्कूटी के साथ स्कूटी सवार के चिथड़े उड़ गए. घटना के बाद मौके पर ही प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रेलर चालक की जमकर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंच कर कदमा थाना पुलिस ने चालक को बचाया. बाद में घटना स्थल पर आदित्यपुर पुलिस पहुंची और ट्रेलर के साथ चालक को हिरासत में लेकर थाना ले आई. वहीं शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि अब तक स्कूटी सवार की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि आदित्यपुर टोल ब्रिज के निकट अनियंत्रित ट्रेलर संख्या एनएल 01G 3027 ने स्कूटी सवार को पीछे से धक्का मार दिया और स्कूटी के साथ चालक को भी रौंद डाला है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-teenager-serious-due-to-snakebite-undergoing-treatment/">मनोहरपुर

: सर्पदंश से किशोर गंभीर, इलाजरत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही