Search

 
 
 

Adityapur : मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण 19 और 21 नवंबर को, शिड्यूल जारी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  सरायकेला-खरसावां के जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला के निर्देशानुसार मतगणना के लिये प्रतिनियुक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 नवंबर और 21 नवंबर को निर्धारित किया गया है.

19 नवंबर को इनका होगा प्रशिक्षण

जिसके तहत 19 को माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण डायमंड जुबली लेक्चर हॉल एनआईटी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा. काउंटिंग सुपरवाइजर के लिए प्रशिक्षण 19 नवंबर को ही एन.आर प्लस टू हाई स्कूल, सरायकेला में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा. वहीं काउंटिंग असिस्टेंट के लिए प्रशिक्षण एन आर प्लस टू हाई स्कूल सरायकेला में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है.

21 नवंबर को इनका होगा प्रशिक्षण

इसके अलावा माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण 21 नवंबर को डायमंड जुबली लेक्चर हॉल एनआईटी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा. 21 को ही काउंटिंग सुपरवाइजर का प्रशिक्षण एन. आर प्लस टू हाई स्कूल, सरायकेला में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है.  21 नवंबर को काउंटिंग असिस्टेंट का प्रशिक्षण एन आर प्लस टू हाई स्कूल सरायकेला में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़ें : शाम की न्यूज डायरी।।18 NOV।। ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार का शोर थमा, 20 को चुनाव।। जल्द होगा हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव।। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पाखंड की मास्टरक्लास-भाजपा।। मोदी, शाह व अंबानी एक हैं तो सेफ हैं – राहुल।। मुंगेर से 152 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक अरेस्ट।। केंद्र भेजेगा CAPF की 50 कंपनियां मणिपुर।। समेत कई खबरें।। [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही