वर्ल्ड कप : इंग्लैंड पर रोमांचक जीत से द अफ्रीका पहली बार फाइनल में
उन्नत भारत मिशन का क्षेत्रीय प्रभार संस्थान को मिला है
एनआईटी के निदेशक प्रोफेसर केके शुक्ला ने बताया कि केंद्र सरकार की इस फ्लैगशिप योजना उन्नत भारत मिशन का क्षेत्रीय प्रभार उनके संस्थान को मिला है. जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं को गोमय उत्पादों का प्रशिक्षण देकर उनसे उत्पादन कराकर उन उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें मेहनताना उपलब्ध कराया जाएगा. इस योजना के तहत गोमय उत्पादों के प्रशिक्षणकर्ता वासुदेव तांती और परेश चंद्र मंडल यहां योगदान दे रहे हैं. प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए ग्रामीण महिलाओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. महिलाओं को गोमय पदार्थों से धूपबत्ती, दीया, प्रतिमा, आदि बनाने के प्रशिक्षण दिए जाएंगे. इसे भी पढ़ें :अडानी">https://lagatar.in/lic-had-to-invest-in-adani-group-50000-crores-drowned-in-50-days/">अडानीग्रुप में निवेश करना LIC को पड़ा भारी, 50 दिन में डूब गये 50,000 करोड़
गांव के विकास में छात्र रिसर्च कर सकेंगे - प्रो. रंजीत प्रसाद
[caption id="attachment_564820" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="200" /> जानकारी देते प्रो. रंजीत.[/caption] प्रो. रंजीत प्रसाद बताते हैं कि केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी योजना उन्नत भारत मिशन का असर जमशेदपुर में दिख रहा है. पहले चरण में सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड के डोडा, रापचा और पिंडराबेड़ा में सर्वे का काम किया गया है, जबकि पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड के कुदादा में सर्वे पूरा हो चुका है. उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांवों के विकास के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं का अध्ययन कर रिपोर्ट आईआईटी दिल्ली और जिला प्रशासन को देना है. उन्होंने बताया इससे छात्र-छात्राओं को ग्रामीण सभ्यता की जानकारी होगी. साथ ही गांव के विकास में ये छात्र अपना रिसर्च कर सकेंगे. जिसमें संस्थान के प्रोफेसर और शिक्षक भी सहयोग कर रहे हैं. देशभर के आईआईटी आईआईएम, आईएसएम और एनआईटी इस मिशन में हिस्सा ले रहे हैं. जिसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है. उन्होंने बताया, कि जिन गांव में एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों ने सर्वे किया वहां विकास के व्यापक अवसर हैं. इसे भी पढ़ें :‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-goes-to-meet-the-prisoner-jail-staff-cast-evil-eye-and-talk-obscenely/">‘शुभम
संदेश’ पड़ताल : करने जाते हैं कैदी से मुलाकात, जेलकर्मी डालते हैं कुदृष्टि और करते हैं अश्लील बात [wpse_comments_template]

Leave a Comment