Search

 
 
 

Adityapur : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर परिवहन विभाग ने जारी किया गाइडलाइन

 
  • गम्हरिया स्थित रापचा फुटबॉल मैदान में 28 अगस्त को सीएम का कार्यक्रम
  • सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक रहेगी नो एंट्री
  • छह जगहों से सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक का निर्देश
Adityapur (Sanjeev Mehta) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 अगस्त को गम्हरिया स्थित रापचा फुटबॉल मैदान आ रहे हैं. यहां वह सरायकेला के साथ पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के लाभुकों के बीच झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि वितरित करेंगे और लाभुक बहनों को प्रमाण पत्र सौंपेंगे. इसको लेकर सरायकेला-खरसांवा जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है. कार्यक्रम में भारी भीड़ होने की संभावना को देखते हुए जिला परिवहन विभाग की ओर से 28 अगस्त को जिले में प्रवेश करने वाले कुल छह स्थानों से सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने निर्देश जारी किया गया है. जिनमें सरायकेला थाना अंतर्गत चाईबासा रोड में भाजपा कार्यालय के पास, सरायकेला थाना अंतर्गत खरसावां रोड में बिरसा चौक के पास, सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- राजनगर मार्ग में एमपी साहू पेट्रोल पंप के समीप बायपास रोड में, कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के पास, आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर टोल प्लाजा के पास और संपूर्ण आदित्यपुर शहरी क्षेत्र में प्रातः 6:00 बजे से लेकर रात्रि के 10:00 तक यह आदेश लागू रहेगा. इसकी सूचना सभी संबंधित थानों, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को दे दी गई है. इसे भी पढ़ें : बांग्लादेश">https://lagatar.in/learn-a-lesson-from-bangladesh-if-we-divide-we-will-be-divided-if-we-remain-united-we-will-be-safe-yogi-adityanath/">बांग्लादेश

से सबक सीखिए, बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे : योगी आदित्यनाथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही