Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 18% एचआरए व टीए के साथ वेतन निर्गत करने का कोषागार पदाधिकारी ने दिया आदेश

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के राज्यकर्मियों और शिक्षकों को 18 फीसदी मकान भत्ता (एचआरए), परिवहन भत्तों (टीए) के साथ वेतन मिलेगा. शुक्रवार को झारखंड राजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट के प्रतिनिधियों को यह आश्वासन सरायकेला के कोषागार पदाधिकारी ने दिया है. महासंघ का प्रयास रंग लाया है. बता दें कि 18 फीसदी या 9 फीसदी को लेकर वेतन निर्गत पर जिच चल रही थी. आज वार्ता के बाद कोषागार पदाधिकारी ने 18 फीसदी भत्तों के साथ वेतन निर्गत करने का आदेश दे दिया है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-asim-ansari-brutally-thrashed-tribal-girl-threw-her-on-the-road-in-a-dead-state/">गढ़वा

: आदिवासी बच्ची को आसिम अंसारी ने बेरहमी से पीटा, अधमरे हालत में सड़क पर फेंका

त्रिपाठी गुट के प्रतिनिधियों ने कोषागार पदाधिकारी से मिलकर दी जानकारी

आज मिलने वाले त्रिपाठी गुट के प्रतिनिधियों ने कोषागार पदाधिकारी से मिलकर उन्हें सारी वस्तु स्थिति की जानकारी दी जिसके बाद वेतन भुगतान करने का आदेश कोषागार पदाधिकारी ने अपने प्रधान लिपिक को दिया है. प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के प्रांतीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, जिला सचिव सुधीर किस्कू, जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष राजीव चौबे, बाबूलाल चौधरी एवं आयेद्र मंडल शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही