Search

 
 
 

आदित्यपुर : आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों में इलाज बंद, मरीजों को बनना पड़ रहा बंधक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम ने आयुष्मान कार्ड से इलाज करना बंद कर दिया है. इससे असहाय और गरीबों को महंगे इलाज कराने पड़ रहे हैं. इलाज के पैसे नहीं देने पर मरीज को बंधक तक बना लिए जा रहा हैं. इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें इलाज का बिल काफी दिनों से नहीं मिल रहा है, बकाया करोड़ों में जा पहुंचा है, अब हमें आर्थिक परेशानी हो रही है. इस बात से परेशान कई मरीजों ने शिकायत कर बताया गया गया कि  मरीज को अस्पताल से रिलीज कराने के लिए गहने जेवर बेचना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-mla-ramdas-soren-gave-financial-help-in-the-marriage-of-the-daughter-of-the-needy/">गालूडीह

: विधायक रामदास सोरेन ने जरूरतमंद की बेटी की शादी में की आर्थिक मदद

आयुष्मान योजना से नहीं मिल रहे पैसे

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष विशेष कुमार तांती ने बताया कि कल उनके पास राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर की महिला सुबोती गौड़ का पुत्र उत्तम गौड़ परेशान होकर पहुंचा और आदित्यपुर के शिवा नर्सिंग होम में अपनी मां को इलाज का 46 हजार रुपये जमा नहीं करने के वजह से बंधक बना लेने की जानकारी दी. इसके बाद जब उसने अस्पताल प्रबंधन से इस संबंध में बात करना चाहा तो उन्हें बताया गया कि फिलहाल हमारे यहां आयुष्मान कार्ड से इलाज बंद है.  चूंकि कई महीने से उन्हें आयुष्मान इलाज के पैसे नहीं मिल रहे हैं, इससे वे आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-organized-a-massive-plantation-program-with-the-aim-of-greenery-theme/">आदित्यपुर

: हरियाली थीम के उद्देश्य से वृहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

सिविल सर्जन ने अनभिज्ञता जाहिर की

बता दें कि इस तरह के मामले पिछले दिनों आदित्यपुर के हृदय रोग अस्पताल मेडिट्रीना से मिली थी जहां आयुष्मान कार्ड से इलाज बंद कर देने और मरीज़ों से नगद पैसे लिए जाने की शिकायत मिली थी. इस संबंध में  जिले के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने इस विषय में अनभिज्ञता जाहिर की और कहा मेरे पास अब तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं किया है, शिकायत मिलती है तो अस्पताल प्रबंधन के साथ वार्ता की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही