Search

 
 
 

आदित्यपुर : स्वास्थ्य केंद्र के सोलर पैनल पर गिरा पेड़, पैनल क्षतिग्रस्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र के छत पर लगे सोलर पैनल पर बीते दिनों पेड़ गिर गया था जिससे सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गया था. इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार कर सरायकेला सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार को भेजी गई है. बता दें कि बीते 23 अगस्त को तेज आंधी और बारिश में आदित्यपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर एक पेड़ स्वास्थ्य केंद्र की छत पर लगे सोलर सोलर पैनल पर गिर गया था. जहां पेड़ गिरा है वहीं प्रसव वार्ड भी है. गनीमत रही कि घटना के वक्त वहां कोई नहीं था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-with-ganja-in-jugsalai/">जमशेदपुर:

जुगसलाई में गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

खतरा अब भी बरकरार है

वैसे खतरा अब तक बरकरार है, क्योंकि अभी तक पेड़ को हटाया नहीं गया है. इस घटना में सोलर पैनल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. अस्पताल के प्रभारी शहर में नहीं हैं जिसके कारण इस संबंध में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं हैं. सूचना मिलने पर सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने एक टेक्नीशियन को भेजकर स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति की समीक्षा करवा ली है. सिविल सर्जन ने बताया कि जो कुछ भी क्षतिग्रस्त हुआ है उसकी मरम्मती शीघ्र करवा ली जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही