Search

 
 
 

आदित्यपुर : जेपी आंदोलनकारी स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के पिता और जेपी आंदोलनकारी स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. परिवारजनों एवं सामाजिक लोगों की उपस्थिति में स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. पूरे विधि विधान से पुत्र पंकज कुमार सिंह एवं पुत्रवधू अस्मिता कुमारी ने पूजा अर्चना की एवं लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया. श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि कॉमरेड स्व. सत्यनारायण सिंह को लोगों ने जनवादी की संज्ञा दी थी. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-death-of-a-young-man-who-went-to-gujarat-to-work-as-a-laborer-shadow-mourning-in-the-village/">तांतनगर

: मजदूरी करने गुजरात गये युवक की छत से गिरकर मौत, गांव में छाया मातम

स्व. सत्यनारायण सिंह अपने विचारों के लिए सदा याद किए जाएंगे

वक्ताओं ने कहा कि स्व. सत्यनारायण सिंह स्व. राम छवि सिंह के सहयोगियों में से एक थे. स्व. सत्यनारायण सिंह आपातकाल में 10 दिनों के लिए सरायकेला जेल की यात्रा भी की थी. वक्ताओं ने कहा कि स्व. सत्यनारायण सिंह अपने विचारों के लिए सदा याद किए जाते रहेंगे. कार्यक्रम में समाज विज्ञानी रविंद्र नाथ चौबे, वीरेंद्र यादव, एस डी प्रसाद, डॉ. लक्ष्मण ठाकुर, एसएन यादव, सुरेश धारी, आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, रामचंद्र पासवान, प्रमोद गुप्ता, कमलेश कुमार, मिथिलेश कुमार झा, दिलीप मंडल, संतोष यादव, भुनेश्वर यादव, पार्षद सिद्धनाथ यादव, पूर्व पार्षद संदीप साहू, पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा, आरके अनिल, राकेश कुमार, सुनील शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही