Search

 
 
 

आदित्यपुर : पूर्व विधायक मुकुंद राम तांती को दी गई श्रद्धांजलि

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पान गुरु स्वर्गीय मुकुन्द राम तांती को 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई. वे आजाद भारत के बहरागोड़ा से प्रथम विधायक बने थे. उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम का अयोजन तृणमूल कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने किया. उन्होंने समर्थकों के साथ महापुरूष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन और पुष्प अर्पित किए. मौके पर उपस्थित तमाम बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकताओं ने भी पुष्प अर्पित किये. बाबू तांती ने बताया कि यह प्रतिमा वर्ष 2022 में स्थापित की गई थी. इसे भाजपा के एसटी मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रमेश हांसदा ने स्थापित किया था. इसे भी पढ़ें : डायरी">https://lagatar.in/diary-reveals-the-secret-of-transaction-between-antu-tirkey-and-saddam/">डायरी

ने खोला अंतु तिर्की और सद्दाम के बीच लेनदेन का राज, डीड नंबर 3985 बना ED का ठोस आधार
बाबू तांती ने कहा कि पान गुरु स्वर्गीय मुकुन्द राम तांती आजाद भारत के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक रह चुके हैं. साथ ही वे झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी औऱ सिंहभूम के टिस्को जोड़ा माइंस मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भी थे. वे अपने जीवन काल में सामाजिक समानता एवं सामाजिक न्याय के लिए हमेशा संघर्ष करते और लड़ते रहे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण पात्रो, रंजीत दास, सूरज तांती, चंद्रशेखर दास, अंकित मिश्रा, उत्तम पात्रो, शंभू मुंडा, जय देव घुनियां, रामु मुंडा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही