Search

Adityapur : सरायकेला-खरसावां में झारखंड के स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा को दी गई श्रद्धांजलि

Adityapur (Sanjeev Mehta) :  सरायकेला में राज्य के स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें नमन किया गया. समाहरणालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद स्टैच्यू और बिरसा चौक, सरायकेला स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर अपर उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां जयवर्धन कुमार द्वारा माल्यार्पण कर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी गई.

आकाशवाणी जमशेदपुर में भी याद किए गए बिरसा मुंडा

इधर आदित्यपुर में भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई. कांग्रेस नेता खिरोद सरदार और दिवाकर झा ने एनआईटी गेट स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें देश की स्वतंत्रता संग्राम का नायक बताया. जबकि आकाशवाणी जमशेदपुर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर रेडियो स्टेशन के पदाधिकारियों और इंजीनियरिंग के स्टाफ ने माल्यार्पण किया और धरती आबा को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इसे भी पढ़ें : फिल्म">https://lagatar.in/teaser-of-the-film-agni-released-the-story-is-full-of-struggles-of-the-fire-brigade/">फिल्म

“अग्नि” का टीजर हुआ रिलीज, फायर ब्रिगेड के संघर्षों से भरी है कहानी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp