Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : खरसावां गोलीकांड के शहीद बंता पूर्ति को दी गई श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Adityapur : कुलुपटांगा निवासी बंता पूर्ति खरसावां में 1 जनवरी 1948 को गोली कांड में शहीद हुए थे. उनके नाम पर ही आदित्यपुर में बंतानगर बस्ती बसी हुई है. आज खरसावां गोलीकांड की बरसी पर यहां बंता पूर्ति की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. जब बंता पूर्ति शहीद हुए थे तब उनकी उम्र महज 14 वर्ष थी. वे भी आंदोलन में भाग लेने खरसावां गए थे. वहां गोलीकांड में शहीद हो गए थे. प्रत्येक साल बंतानगर में बंता पूर्ति शहादत दिवस मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/sad-news-in-the-new-year-stampede-in-mata-vaishno-devi-temple-building-12-killed-many-injured/">नये

साल में दुखद खबर, माता वैष्णो देवी मंदिर भवन में मची भगदड़, 12 की मौत, कई घायल
आज जन कल्याण समिति बंतानगर द्वारा शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर पूर्व पार्षद संदीप साहू, भाजपा नेता शनि कुमार, गोप समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दीपू गोप, चंदन शर्मा, संतोष कालिंदी, लोकनाथ बोदरा, लोकनाथ कालुंडिया, रंजीत बानरा, राजू हेम्ब्रम, गणेश तियु, केदार हेम्ब्रम, गणेश गिलुआ, कमलेश मुंदरी, राधु हेम्ब्रम, नीरज देवगम आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही