Search

आदित्यपुर : महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

Adityapur : आदित्यपुर के फुटबॉल मैदान में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद और उप महापौर अमित सिंह उर्फ बॉबी शामिल हुए. सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उनके बलिदान को याद किया गया. कार्यक्रम के दौरान आदित्यपुर नगर निगम की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने घर के कचरों के वेस्ट मेटेरियल से सजावट के लिए बनाए गए सामानों की प्रदर्शनी भी लगाई. इसे भी पढ़ें : जेआरडी">https://lagatar.in/union-tribal-minister-arjun-munda-inaugurates-national-archery-championship-at-jrd-sports-complex/">जेआरडी

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप का किया उद्घाटन
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खेल प्रतियोगिता का नगर निगम के कर्मचारियों और सफाई कर्मी के लिए आयोजन कराया गया. इसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. खेल के विजेताओं को अधिकारियों ने पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र को महात्मा गांधी के सपनों का स्वच्छ क्षेत्र बनाने के लिए नगर निगम का हर अधिकारी प्रयासरत है, बापू के स्वच्छ भारत के सपने के लिए स्थानीय लोगों को जागरुक किया गया. उप महापौर ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम की हर गली को देश में बेहतर पहचान दिलाने के लिए निगम के लोग काम कर रहे हैं. कार्यक्रम में पार्षद रंजन सिंह, नीतू शर्मा, राजरानी महतो, नथुनी सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//