Search

 
 
 

आदित्यपुर : विश्व आदिवासी दिवस पर बाबा तिलकामांझी व भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मंगलवार को महापुरुषों की पूजा अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान सरना महासभा के लोगों द्वारा इमली चौक स्थित बाबा तिलकामांझी और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हुईं. वहीं, आदिवासी समुदाय के लोग शाम को दीप जलाकर और आतिशबाजी कर दीपावली मनाएंगे. [caption id="attachment_384094" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/aadiwasi-diwas.jpg"

alt="" width="600" height="469" /> बाबा तिलकामांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सरना महासभा के लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-a-holiday-on-the-third-saturday-of-the-month-in-the-government-schools-of-jharkhand/">जमशेदपुर:

झारखंड के सरकारी स्कूलों में महीने के तीसरे शनिवार को रहेगी छुट्टी

सरना महासभा ने किया खिचड़ी महाभोग का वितरण

विदित हो कि इस आयोजन को सरना महासभा आदित्यपुर और आदित्यपुर बॉयज क्लब हर वर्ष धूमधाम से आयोजित करती रही है. वहीं, दोपहर में सरना महासभा द्वारा खिचड़ी महाभोग का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम के आयोजन में सरना महासभा के नायके दीकू राम मांझी, मांझी बाबा कुंजू सोरेन के अलावा भुगलू सोरेन, जोन मांझी, बारिश टुडु, डाड्डू राम किस्कु, सुनील मुर्मू, दुर्गा सोरेन, दारोगा सोरेन, सुधाकर हांसदा, गणेश हेम्ब्रम आदि लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : पटमदा">https://lagatar.in/patamda-bodams-water-tower-became-useless-due-to-lack-of-drainage/">पटमदा

: बोड़ाम का जल मीनार निकासी नाली के अभाव में हुआ बेकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही