Adityapur (Sanjeev Mehta) : तृणमूल कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने आदित्यपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आदित्यपुर थाना के पुराने भवन में महिला थाना बनाने की मांग की है. बता दें कि आदित्यपुर थाना के नए भवन का दो दिन पूर्व उद्घाटन हुआ है. इसके बाद पुराने भवन में वर्तमान में सर्किल इंस्पेक्टर का कार्यालय चल रहा है. जिसे देखते हुए विभिन्न नेताओं द्वारा पुराने भवन में कोई ट्रैफिक थाना तो कोई महिला थाना बनाने की मांग कर रहे हैं. वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि वे जनप्रतिनिधियों की मांग को शीर्ष पदाधिकारियों तक पहुंचा देंगे आगे निर्णय उन्हीं को लेना है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-road-from-bahutia-to-gobrabani-is-in-bad-condition-the-villagers-are-upset/">बहरागोड़ा
: बाहुटिया से गोबराबनी जाने वाली सड़क बदहाल, ग्रामीण परेशान [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : तृणमूल कांग्रेस ने पुराने भवन में महिला थाना बनाने की मांग की

Leave a Comment