Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह एवं प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर ने झारखंड के मुख्यमंत्री से केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता यथाशीघ्र लागू करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि अभी राज्य में कर्मियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है जो 4 फीसदी महंगाई भत्ता मिलने के उपरांत 42 फीसदी हो जाएगी. इसे भी पढ़ें : सरहुल">https://lagatar.in/sarhul-prediction-of-normal-rain-this-year/">सरहुल
: इस वर्ष सामान्य बारिश की भविष्यवाणी, राहुल अयोग्य, सदस्यता रद्द, मुखिया को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जान का खतरा, अवैध खनन में मरने वालों के सरकारी और वास्तविक आंकड़ा में अंतर समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में इससे राज्यकर्मियों को बढ़ती महंगाई में राहत मिलेगी. साथ ही दोनों कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से यह भी मांग की कि राज्य में प्रोफेसर एवं डॉक्टर की भांति राज्य कर्मियों की भी सेवानिवृत्ति की उम्र यथाशीघ्र 65 वर्ष की जाए. इससे राज्य सरकार के कार्यालयों में घटते कर्मचारियों की वजह से बाधित हो रहे कामकाज सुचारू रूप से चल सके. [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : त्रिपाठी गुट ने राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ता के साथ सेवानिवृत्त उम्र 65 करने की रखी मांग

Leave a Comment