Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सड़क निर्माण की वजह से उड़ रही धूल से परेशान ग्रामीणों ने काम रुकवाया

Adityapur (Sanjiv Mehta) : दित्यपुर नगर निगम वार्ड-3 के धीराजगंज में बन रही सड़क और नाले का काम ग्रामीणों ने बुधवार को रुकवा दिया. हालांकि ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए संवेदक के आश्वासन के बाद काम दुबारा शुरू हुआ. मगर ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि गुरुवार से सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव यदि नहीं हुआ, तो न केवल काम दुबारा रुकवा दिया जाएगा बल्कि नगर निगम का घेराव भी किया जाएगा. दरअसल रिया कंस्ट्रक्शन द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड-3 स्थिति धिराजगंज में सड़क और नाले का काम कराया जा रहा है. इसकी वजह से पिछले छह महीनों से खुदाई का काम चल रहा है, जिससे पूरे इलाके में धूल उड़ का गुब्बार उड़ रहा है. धूल की वजह से फैल रहे प्रदूषण से क्षेत्र के लोगों का जीना मुहाल हो गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-health-check-up-camp-organized-on-the-birth-anniversary-of-the-father-of-electro-homeopathy/">आदित्यपुर

: इलेक्ट्रो होमियोपैथी के जनक की जयंती पर लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

ठेकेदार से आश्वासन मिलने के बाद काम हुआ शुरू

ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ विकास का काम चल रहा है, दूसरी तरफ लोग धूल के कण फांककर बीमार पड़ रहे हैं. इस ओर ना तो निगम प्रशासन का ध्यान है, और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों का. इसी वजह से काम रुकवा दिया गया, हालांकि बाद में ठेकेदार द्वारा नियमित रूप से पानी का छिड़काव किए जाने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने काम शुरू करने दिया. वहीं ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि यदि नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया गया, तो काम होने नहीं दिया जाएगा. मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, अमित पाल, नारायण चौधरी, प्रीतम चौधरी, अतुल पाल, सुभाष गोराई, केवी शास्त्री, नवीन स्वर्णकार, सुखदेव दास, गगन दास, संजीव उपाध्याय, सुमन कवि, सुमित पाल, रोहित दास सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही