Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : ट्रक चालक का पुत्र बनेगा डॉक्टर, नीट परीक्षा में हुआ सफल

Adityapur (Sanjeev Mehta)राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट 2023 की परीक्षा में आदित्यपुर-2 के वार्ड 31 स्थित जनता फ्लैट निवासी अशोक सिंह के पुत्र साहिल कुमार सिंह ने सफलता हासिल की है. साहिल कुमार सिंह ने नीट की परीक्षा में कुल 720 में से 635 अंक प्राप्त किया है. इनका आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की श्रेणी में 1360वां रैंक है. साहिल के पिता अशोक सिंह वाहन चालक और मां गृहणी है. साहिल ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व अपने माता-पिता को दिया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-block-development-officer-held-a-meeting-with-blo/">बहरागोड़ा

: बीएलओ संग प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की बैठक

वरिष्ठ नागरिक संघ ने किया सम्मानित

साहिल की इस सफलता पर वरिष्ठ नागरिक संघ आदित्यपुर के सदस्यों ने संघ के अध्यक्ष राज मंगल ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को साहिल को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया. साथ ही साहिल के माता-पिता का भी सम्मान किया. मौके पर मौजूद भाजपा नेता निरंजन मिश्रा ने कहा कि साहिल की सफलता से उनका परिवार एवं वार्ड 31 ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है. साहिल ने अपने माता-पिता के साथ पूरे समाज का मान बढ़ाया है. इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक संघ के महासचिव भुवनेश्वर शर्मा, के पी सिंह, विजय सिंह, नित्यानन्द झा, बिन्देश्वरी मण्डल, जितेंद्र मिश्रा, निरंजन मिश्रा, विश्वजीत मजूमदार, प्रमोद राय, सुनंदा देवी, दीपक राय, नरेंद्र कुमार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही