Search

 
 
 

आदित्यपुर : उत्क्रमित उच्च विद्यालय में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : तुलसी पूजन दिवस मनाकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में नववर्ष की पढ़ाई मंगलवार से शुरू हुई. न्यू कॉलोनी आदित्यपुर में मंगलवार को प्रथम कार्यक्रम तुलसी पूजन के रूप में आयोजित हुई. इस कार्यक्रम में योग वेदांत सेवा समिति जमशेदपुर के लोगों ने सहभागिता निभाई. मौके पर विद्यालय प्रांगण में तुलसी पूजन के साथ वंदना, आरती के साथ भारत संस्कृति, योग आदि का प्रभाव एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-on-akhilesh-gangs-kanhaiya-singh-and-two-henchmen/">जमशेदपुर

: अखिलेश गैंग के कन्हैया सिंह व दो गुर्गों पर एफआइआर

प्रधानाध्यापिका ने संस्था को धन्यवाद दिया

[caption id="attachment_516502" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/aditypur-tulsi-pujan-6.jpg"

alt="" width="600" height="384" /> तुलसी पूजन दिवस मनाती स्कूली छात्राएं.[/caption] कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आने वाले जीवन को स्वस्थ एवं ज्ञान से परिपूर्ण करने के लिए तुलसी का सेवन एवं तुलसी का पूजन करने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम में योग वेदांत सेवा समिति के रविंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, आरके अग्रवाल, एसके अग्रवाल, सर्वजीत राय, मीरा मिश्रा, रजनी एवं श्रुति कुमारी उपस्थित थीं. विद्यालय परिवार में इस कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान ने संस्था को धन्यवाद ज्ञापन की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थी के मानसिक शारीरिक एवं आध्यात्मिक संतुलन कायम रहता है एवं अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु आगे ठोस कदम बढ़ाने में सफल हो पाते हैं. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही. जिसमें जगन्नाथ महतो, भव तारण, विजय कुमार, गीता कुमारी, गीता राय, रंजना, रजनी, उषा, पूनम, अनीमा, अनीता और पूजा शामिल रहीं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-appeal-made-to-people-to-help-children-studying-in-rbc-center/">किरीबुरू

: आरबीसी केन्द्र में पढ़ने वाले बच्चों की मदद के लिए लोगों से की गई अपील
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही