Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: देबू दास हत्याकांड में टूना सिंह गिरफ्तार, विक्की नंदी पर बमबारी में भी था शामिल

Advertisement
Advertisement
Adityapur :  आदित्यपुर पुलिस को देबू दास उर्फ देवव्रत गोस्वामी हत्याकांड मामले में बुधवार को एक और सफलता हाथ लगी है. हत्याकांड में शामिल सुशांत सिंह देव उर्फ टूना सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है. यह जानकारी आदित्यपुर थाना में प्रेसवार्ता कर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने दी. उन्होंने बताया कि देबू दास हत्याकांड मामले में जहां कांड के अप्राथमिक अभियुक्त देवाशीष दास और महावीर सरदार को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, वहीं अनुसंधान के क्रम में दोनों अभियुक्तों की ओर से अपने स्वीकारोक्ति बयान में सुशांत सिंहदेव उर्फ टूना सिंह की संलिप्तता स्वीकार की थी. इसके बाद गठित टीम ने छापेमारी के क्रम में सुशांत सिंहदेव सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया. सुशांत सिंहदेव उर्फ टूना सिंह ने पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-tier-panchayat-elections-will-be-held-in-four-phases-elaborate-security-arrangements-will-be-made/">चाईबासा

: चार चरणों में होगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, सुरक्षा के रहेंगे व्यापक इंतजाम

टूना का है पुराना आपराधिक इतिहास

टूना सिंह ने इसके अलावा पिछले साल बेल्डीह छठ घाट पर स्क्रैप कारोबारी विक्की नंदी पर हुए बमबारी मामले में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. बताया जाता है कि टूना सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत आदित्यपुर थाना और उत्पाद अधिनियम के तहत खरसावां थाने में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने सुशांत सिंहदेव के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है. ज्ञातव्य है कि 24 मार्च को गम्हरिया टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के समीप देवव्रत गोस्वामी उर्फ देबू दास को अपराधियों ने व्यवसायी प्रतिद्वंदिता में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-unknown-youths-body-found-in-ghajiya-barrage-many-injury-marks-on-his-neck/">आदित्यपुर

: गजिया बराज में मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर कई चोट के निशान
[wpdiscuz-feedback id="syv1ene7wq" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही