Search

 
 
 

आदित्यपुर : बकरीद के दिन सेल्फी लेने जा रहे युवक की पिटाई करनेवाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बकरीद की नमाज अदा करने के बाद रेलवे स्टेशन के किनारे सेल्फी लेने जा रहे मुस्लिम बस्ती एच रोड निवासी 18 वर्षीय साजिद अंसारी को कुछ लोगों ने रविवार की सुबह कुछ युवकों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया था. साजिद ने बस्ती के ही तीन युवकों गफर अली, अमन अली और जमशेद अली  पर अगवा कर जान मारने की नीयत से मारपीट कर अधमरा करने का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज कराया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fair-price-shop-dealers-association-raised-the-demand-to-increase-the-commission-and-give-50-thousand-monthly-honorarium/">जमशेदपुर

: फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने कमीशन बढ़ाने व 50 हजार मासिक मानदेय देने की उठाई मांग
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवकों में से गफर अली और अमन अली को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीसरा आरोपी युवक जमशेद अली फरार है. बता दें कि इस संबंध में साजिद के पिता सिराज अंसारी ने आदित्यपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घायल साजिद के पिता सिराज अंसारी ने बताया कि वे बूचड़खाना चलाते हैं, उनके पुत्र को काफी दिनों से तीनों आरोपी युवक परेशान कर रहे थे, रविवार को उसके साथ तीनों युवकों ने जान मारने की नीयत से बेरहमी से ईंट, पत्थर और डंडे से उसकी पिटाई कर घायल कर दिया था. बेटा साजिद की स्थिति अब भी गंभीर है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही