Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, नकद व आभूषण बरामद

Adityapur (Sanjeev Mehta) :आदित्यपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 अंतर्गत धीराजगंज मुहल्ले में बुधवार की रात चोरों ने अनिल गोप नामक व्यक्ति के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने गुरुवार को इस कांड का खुलासा किया साथ ही चोरी गए रुपये भी बरामद कर लिए. इस मामले में सालडीह बस्ती निवासी राजू लोहार और अदित्यपुर बस्ती एच रोड निवासी बबलू अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से चोरी किए गए 2.60 लाख रुपये नकद व करीब 6 लाख रुपये के आभूषण बरामद हुए हैं. इस बात की जानकारी देर शाम आदित्यपुर थाना में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सरायकेला एसडीपीओ एचके सिंह व थाना प्रभारी राजन कुमार ने दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-municipal-council-has-set-a-target-of-collecting-4-37-crore-revenue-in-the-current-financial-year/">चाईबासा

: नगर पर्षद ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 4.37 करोड़ राजस्व उगाही का रखा लक्ष्य

शातिर चोर हैं दोनों 

बता दें कि बीती रात दोनों चोरों ने धीराजगंज स्थित अनिल गोप के घर से एक लाख रुपये नकद व करीब दो लाख के आभूषण की चोरी कर ली थी. अनिल गोप ने सुबह करीब 3 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी शुरू की. इस अभियान में थाना प्रभारी के साथ एसआई अभिषेक कुमार, दिनेश ठाकुर आदि शामिल थे. पुलिस ने बताया कि दोनों शातिर चोर हैं और पूर्व में कई जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही