Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ नाबालिग सहित मुस्लिम बस्ती के दो गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Adityapur: आदित्यपुर थाना के नए थाना प्रभारी राजन कुमार के एक्शन का असर दिखने लगा है. गुरुवार को पुलिस ने मुस्लिम बस्ती इमामबाड़ा के समीप से एक नाबालिग सहित दो युवकों को 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ धर दबोचा. इनके पास से एक मोटरसाइकिल (जे एच 05 सीएन- 4079) भी बरामद किया गया. दोनों युवकों को पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आए एक युवक का नाम शेख मुबारक बताया जा रहा है.

धंधा बंद कर दें या इलाका छोड़ दें: थाना प्रभारी

[caption id="attachment_333481" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/16jun1.jpg"

alt="" width="600" height="337" /> मीडिया को जानकारी देते थाना प्रभारी.[/caption] थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि उनके रहते थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर का धंधा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर बस्ती-बस्ती में पुलिस चौकी खोल देंगे, मगर ब्राउन शुगर बिकने नहीं देंगे. उन्होंने ब्राउन शुगर कारोबारियों को सख्त नसीहत देते हुए कहा कि या तो धंधा बंद कर दें या इलाका छोड़ दें. बता दें कि प्रभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार थाना प्रभारी मिले अतिरिक्त फोर्स के साथ नियमित रूप से बस्ती- बस्ती सड़क- सड़क और चौक चौराहे में गश्ती करते देखे जा रहे हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही