Search

 
 
 

आदित्यपुर : नरभेराम शोरूम में हुई चोरी मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के 60 हजार रुपए बरामद

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर पुलिस ने नरभेराम शोरूम में 10 अक्टूबर को हुई चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए चोरी गए करीब डेढ़ लाख रुपये में से 60 हजार रुपए बरामद कर लिया है. इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि नरभेराम शोरूम के मैनेजर के बयान पर आदित्यपुर थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-young-man-costed-dearly-for-creating-a-ruckus-in-the-friends-in-laws-house-by-drinking-alcohol/">आदित्यपुर

: दोस्त के ससुराल में शराब पीकर हंगामा करना युवक को पड़ा महंगा
इस कांड का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी मुर्तजा अंसारी और रमज़ान अहमद को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी के 60 हजार रुपये बरामद हुए है. दोनों अभियुक्तों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस ने गुरुवार को पूछताछ के उपरांत दोनों को जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही