Search

आदित्यपुर : सीआरपीएफ के दो जवानों की लू लगने से मौत

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित मेडिट्रिना अस्पताल में इलाज के दौरान सीआरपीएफ के दो जवान की मौत हो गई है. दोनों जवानों को मुसाबनी ट्रेनिंग कैंप से इलाज के लिए लाया गया था. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान का नाम शंभू राम गोल्ड 47 वर्ष और प्रेम कुमार सिंह 44 वर्ष बताया जा रहा है. हालांकि इस संबंध में सीआरपीएफ के किसी अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है. विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि दोनों रांची के बटालियन 7 और बटालियन 133 के जवान हैं जिनका मुसाबनी में इन दिनों पीआई ट्रेनिंग चल रहा है. मौत की वजह (लू लगना) अत्यधिक गर्मी में ट्रेनिंग करना बताया जा रहा है. हालांकि इस बात की पुष्टि मेडिट्रिना के चिकित्सकों ने नहीं की है. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि दोनों जवान अस्पताल लाने से पूर्व दम तोड़ चुके थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-war-over-vc-bungalow-ends-former-vc-vacates-vice-chancellors-residence/">हजारीबाग

: वीसी बंगले पर जंग खत्म, पूर्व वीसी ने खाली किया कुलपति आवास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//