Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : इच्छापुर में दो दिवसीय छऊ नृत्य महोत्सव सह चड़क पूजा का आयोजन

Adityapur (Sanjeev Mehta)श्रीश्री सार्वजनिन चड़क पूजा समिति इच्छापुर ने दो दिवसीय छऊ नृत्य महोत्सव सह चड़क पूजा का आयोजन किया गया है. पिछले 72 वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है. इसकी शुरुआत गुरुवार की रात यात्रा घट और सरायकेला छऊ नृत्य के आयोजन से हुई. जानकारी देते हुए समिति के संरक्षक और स्थानीय पार्षद धीरेन महतो ने बताया कि उनके बस्ती में यह परंपरा 1950 से उनके पूर्वजों द्वारा शुरू की गई थी. इसका निर्वहन बस्तीवासी आज भी बैशाख के महीने में करते आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-1109-teachers-will-be-reinstated-in-government-schools-of-the-district-from-first-to-eighth-grade/">जमशेदपुर

: जिले के सरकारी विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए 1109 शिक्षकों की होगी बहाली
उन्होंने बताया कि इस आयोजन के साथ ही गांव के लोग अपना नया काम जिसमें खेती बाड़ी के साथ सभी तरह के कार्य शामिल हैं कि शुरुआत हो जाती है. उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात 10 बजे खरकई नदी से यात्रा घट लाया गया और बस्ती के छऊ कलाकारों द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य का आयोजन के साथ महोत्सव की शुरुआत हो गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Adityapur-Chhau-1-1.jpg"

alt="" width="585" height="808" /> इसे भी पढ़ें : नाना">https://lagatar.in/nana-and-moussa-will-perform-asads-last-rites-today-atiq-ahmed-will-not-be-able-to-give-the-soil/">नाना

और मौसा आज करेंगे असद को सुपुर्द-ए-खाक, मिट्टी नहीं दे पायेगा अतीक अहमद
शुक्रवार को दिन में रजनी भोक्ता द्वारा रजनी फोड़ा कराकर चडक पूजा की जाएगी वहीं रात में टेंटोपोसी छऊ नृत्य पार्टी द्वारा दिघी छऊ नृत्य कार्यक्रम होगा. ऐसी मान्यता है कि बैशाख महीने के बैशाखी को चडक सह छऊ महोत्सव का आयोजन कर भगवान शिव पार्वती की पूजा कर नए कार्यों की शुरुआत करने से सालोंभर बस्ती में रोग दोष मुक्त रहता है और कृषि कार्य में भी सफलता मिलती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही