Search

 
 
 

आदित्यपुर : ट्रांसपोर्ट बॉयज क्लब का दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर 2 रोड नंबर 24 स्थित खेल मैदान में ट्रांसपोर्ट बॉयज क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रदीप घोष सह राजीव रंजन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ. फाइनल मैच इच्छापुर बॉयज क्लब और महाकाल क्लब के बीच खेला गया. इसमें इच्छापुर बॉयज क्लब की टीम विजेता रही. पुरस्कार वितरण समारोह में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह उपस्थित थे. उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-residents-paid-tribute-to-14-year-old-banta-purti-who-was-martyred-in-kharsawan/">आदित्यपुर

: खरसावां में शहीद हुए 14 वर्षीय बंता पूर्ति को बस्तीवासियों ने दी श्रद्धांजलि

कुल 16 टीमों ने लिया था हिस्सा

टूर्नामेंट की विजेता टीम इच्छापुर बॉयज क्लब को पुरस्कार स्वरुप 6000 रुपये एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम महाकाल इच्छापुर को 4000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया. साथ ही साथ मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज को भी पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा, अधिवक्ता संजय कुमार, राकेश प्रसाद, बाबा आश्रम के समाजसेवी संजय प्रसाद मौजूद थे. इस दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रांसपोर्ट बॉयज क्लब के अध्यक्ष राकेश पांडे, मनीष, सुशील, हर्ष, उज्जवल, दीपक, सचिन, विकास, कुंदन, आयुष, शुभम की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही