Search

 
 
 

आदित्यपुर : हरिद्वार में 23 व 24 सितंबर को होगी लघु उद्योग भारती की दो दिवसीय बैठक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक 23 एवं 24 सितंबर को उत्तराखंड के हरिद्वार में संपन्न होगी. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष हंसराज जैन ने बताया कि बैठक में झारखंड प्रदेश से लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव काशीनाथ सिंह, प्रदेश प्रभारी इंद्र कुमार अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष हंसराज जैन, महामंत्री विजय कुमार छापरिया एवं कोषाध्यक्ष सरोज कांत झा शामिल होंगे. इस दो दिवसीय बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर बैंकिंग प्रणाली, लघु उद्योगों द्वारा निर्यात में वृद्धि एवं स्थानीय संसाधनों पर औद्योगिक क्लस्टर आदि विषयों पर चिंतन होगा. उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को संध्या 7 बजे से `उद्यमी सम्मेलन` का आयोजन किया गया है, जिसमें उत्तराखंड सरकार के मंत्री एवं स्थानीय उद्यमी उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-city-council-launched-cleanliness-campaign-cleaning-from-krishna-press-to-post-office-chowk/">चाईबासा

: नगर परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियान, कृष्णा प्रेस से पोस्ट ऑफिस चौक तक की गई सफाई 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही