Search

 
 
 

आदित्यपुर: शेन इंटरनेशनल स्कूल कांड्रा में दो दिवसीय राज्यस्तरीय चेस प्रतियोगिता शुरू

 
Adityapur:  ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में झारखंड चेस एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को शेन इंटरनेशनल स्कूल कांड्रा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. अंडर-15 आयु वर्ग के लिये आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी रेटिंग के आधार पर चेन्नई में आयोजित 44वें ओलंपियाड में प्रवेश ले सकेंगे. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डीबीएमएस पब्लिक स्कूल जमशेदपुर की प्राचार्य रजनी शेखर और सम्मानित अतिथि के रूप में विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया के प्राचार्य सुनील कुमार झा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-heavy-vehicle-tramples-bike-rider-in-bistupur-death/">जमशेदपुर:

बिष्टुपुर में भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

खेल विद्यार्थी जीवन का अहम हिस्सा: सुनील झा

दोनों अतिथियों ने शतरंज की बिसात पर अपने-अपने मोहरे चलकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रजनी शेखर ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपनी ओर से अग्रिम शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्‍ज्वल भविष्य की कामना की. सम्मानित अतिथि सुनील कुमार झा ने भी प्रतियोगिता के भव्य आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए खेल को विद्यार्थी जीवन का अहम हिस्सा बताया और प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की.

टूर्नामेंट में 250 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे

इस टूर्नामेंट में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 250 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. शेन इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य पुष्पा भल्ला, उप प्राचार्य केया अदक तथा हेडमिस्ट्रेस सिमरन सग्गू ने भी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में झारखंड चेस एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेट्री अजय कुमार भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ban-on-single-use-plastic-will-increase-unemployment-kunal-vijayvargiya/">जमशेदपुर

: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध से बढ़ेगी बेरोजगारी- कुणाल विजयवर्गीय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही