: उन्नत भारत अभियान का दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
आदित्यपुर : उन्नत भारत अभियान का दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर में जारी दो दिवसीय उन्नत भारत अभियान का कार्यशाला का समापन हो गया. बाहर से आए अतिथियों ने झारखंड के ग्रामीण परिवेश की भूरी-भूरी प्रशंसा की. अतिथियों ने गांव को रहने लायक, सुन्दर, स्वच्छ, स्मार्ट, रोजगार परक बनाने की बातें कही. मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि यहां धरती के लिए जल, जंगल, जमीन, संस्कृति की लड़ाई लड़ी वैसे योद्धा बिरसा मुण्डा, सिदो कान्हू, जतरा भगत जैसे महापुरुष हमारे आदर्श हैं. बता दें कि यहां उन्नत भारत अभियान से जुड़े झारखंड के संस्थान समन्वयकों के लिए दो दिवसीय ऑरिएन्टेशन कार्यशाला 2023 का आयोजन हुआ है. मुख्य अतिथि ने गांधी जीवन शैली एवं आध्यात्मिक शैली को तकनीक के साथ मिलाने का अनुरोध किया. उन्होंने तकनीकी विकास को सही दिशा में लगाने की अपील की. अंत में उन्होंने उन्नत भारत अभियान से जुड़े सभी व्यक्तियों को आशावादी बनने का सुझाव दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-day-workshop-of-unnat-bharat-abhiyan-concluded/">आदित्यपुर
: उन्नत भारत अभियान का दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
: उन्नत भारत अभियान का दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

Leave a Comment