Search

 
 
 

आदित्यपुर : सरायकेला के दो दर्जन कांग्रेसी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला-खरसावां के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में सरायकेला खरसावां से दो दर्जन से अधिक कांग्रेसी राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत करने साहिबगंज श्रीकुंड हाईस्कूल मैदान गुमानी पहुंचे हैं. जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार एवं प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को अंग वस्त्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया. मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंबुज कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से भारत जोड़ो जात्रा झारखंड में पूरे देश भर में अव्वल स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-competition-on-smoking-and-tobacco-eradication-organized-in-dps/">चक्रधरपुर

: डीपीएस में धूम्रपान एवं तंबाकू उन्मूलन विषय पर प्रतियोगिता आयोजित
उसी प्रकार से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी पूरे झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगा और कोल्हान क्षेत्र में खास कर सरायकेला खरसावां जिला में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में जिले के 1000 से अधिक गांव तक कांग्रेस पार्टी अपने कार्यक्रम के माध्यम से पहुंचेगी. कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिला से कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश धारी, कांग्रेस के युवा नेता कुणाल राय, पूर्व नगर उपाध्यक्ष अरुण पांडे, रवि कुमार, दीपक ठाकुर, अवधेश श्रीवास्तव, गोपाल सिंह राजपूत, महेंद्र सरदार, संदीप गोप, अजय महतो, अजय झा समेत काफी संख्या में कांग्रेसीजनों ने भाग लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही